Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर

श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

editor
editor Published May 16, 2026
Last updated: 2026/05/16 at 3:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त करीब 5.11 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए(2) के तहत न्यायालय से भौतिक सत्यापन के बाद जब्त मादक पदार्थों को सदर थाना क्षेत्र स्थित कालियां में श्याम क्लिन कंपनी के ईंट भट्ठे पर जलाकर नष्ट किया गया।

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 91 मामलों में जब्त 569 किलो 104 ग्राम पोस्त, 16 किलो 539 ग्राम गांजा, 1 किलो 979 ग्राम हेरोइन/स्मैक और 5365 नशीली गोलियों को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 10 लाख 89 हजार 510 रुपए बताई गई है।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित की गई थी, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए गिराई जाने वाली नशे और हथियारों की खेप पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हाईवे पर 24 घंटे नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच के जरिए तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।


Share News

editor May 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बस स्टैंड पर जेबकतरी, 49 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी
बीकानेर
श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
विधायक जेठानंद व्यास ने दिव्यांगजनों को 8 स्कूटियां वितरित कीं
बीकानेर
बीकानेर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आमजन पर पड़ेगा असर
बीकानेर
कल बीकानेर आएंगे कैलाश चौधरी, किसान मोर्चा बैठक में करेंगे संबोधन
बीकानेर
वैद्य मघाराम कॉलोनी में 28 लाख की सड़क का लोकार्पण
बीकानेर
शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा
राशिफल
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के ओबीआरसी क्लिनिक को मिले 15 लाख रुपए
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बस स्टैंड पर जेबकतरी, 49 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी

Published May 16, 2026
बीकानेर

विधायक जेठानंद व्यास ने दिव्यांगजनों को 8 स्कूटियां वितरित कीं

Published May 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आमजन पर पड़ेगा असर

Published May 16, 2026
बीकानेर

कल बीकानेर आएंगे कैलाश चौधरी, किसान मोर्चा बैठक में करेंगे संबोधन

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?