राजस्थान के बांसवाड़ा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत की अपील के बाद तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल वितरण की सीमा तय किए जाने की खबर से वाहन चालकों में बेचैनी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार कुछ पेट्रोल पंपों पर मौखिक निर्देशों के आधार पर नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिनमें पेट्रोल और डीजल की सीमित मात्रा देने की बात कही गई है। इसके बाद लोग अधिक से अधिक ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल वाहनों को 45 लीटर या पांच हजार रुपए तक और डीजल वाहनों को 200 लीटर तक ही ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कई पंपों पर खुला पेट्रोल देना भी बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनियों की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होने से भ्रम और विवाद की स्थिति बनी हुई है।
