श्रीगंगानगर में पाकिस्तान स्थित कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका में एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात युवकों को डिटेन किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन युवकों से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार संपर्कों की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रदेशभर में छापेमारी अभियान चलाया गया। फिलहाल पूछताछ में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अवैध गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। इसी के चलते कई संदिग्ध अकाउंट्स और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
