बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जैसलसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे बीकानेर-रतनगढ़ डेमो ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय मालसिंह राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
