Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नापासर > नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर

नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान

editor
editor Published May 13, 2026
Last updated: 2026/05/13 at 6:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नापासर कस्बे में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। पूरे दिन मौसम की आंख-मिचौली के बाद शाम 4:52 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। शाम 5:58 बजे तक चली इस आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार लगभग 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

तेज हवाओं का सबसे अधिक असर राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर पर पड़ा। आंधी के कारण मेले में लगाए गए बड़े टेंट कई स्थानों से फट गए, जबकि अस्थाई दुकानों के शेड उड़ गए। कई व्यापारियों के सामान और टेंट को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

आंधी के दौरान मेले में लगी बिजली की केबल भी टूटकर बिखर गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर मेले की कई गतिविधियों को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा।

मेगा ट्रेड फेयर के मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि तेज हवाओं के चलते झूलों और अन्य व्यवस्थाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम सामान्य रहता है और स्थिति केवल हल्की बारिश तक सीमित रहती है तो रात करीब 8:30 बजे तक झूलों को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

- Advertisement -

आंधी के चलते कस्बे के कई हिस्सों में पेड़-पौधे गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। धूलभरी हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। हालांकि मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज आंधी अपने पीछे नुकसान छोड़ गई।


Share News

editor May 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

crimeनापासरबीकानेर

बोलेरो ने बाइक पर जा रहे भाई बहिनो को मारी टक्कर, दोनो बुरी तरह घायल

Published October 9, 2022
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?