बीकानेर सांसद और केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal अपने बीकानेर दौरे के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करेंगे। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोलियम संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील के बाद केंद्रीय मंत्री ने यह फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार मेघवाल ट्रेन से बीकानेर पहुंचेंगे और दिनभर के विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए शामिल होंगे। माना जा रहा है कि उनके काफिले में भी अधिकतर इलेक्ट्रिक वाहन ही शामिल रहेंगे।
इसके साथ ही लोगों से भी बेवजह पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के उपयोग को कम करने की अपील की जा रही है। पीएम मोदी की अपील का असर अब कई राज्यों में देखने को मिल रहा है।
