बीकानेर की प्रतिभाशाली छात्रा अदिति कुमावत ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अध्ययन के दम पर अदिति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर का नाम रोशन किया है।
अदिति ने पॉलिटिकल साइंस विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने ज्योग्राफी में 99 और लीगल स्टडीज में 98 अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि सभी विषयों में उनके अंक 97 प्रतिशत से अधिक रहे, जो उनकी निरंतर मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।
अदिति के पिता सुरेंद्र वर्मा व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता डॉ. मीनाक्षी कुमावत लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में शिक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा लगातार बनी हुई है। इससे पहले उनके भाई भव्य कुमावत ने भी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
अदिति की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। शहर के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी अदिति की सफलता को प्रेरणादायक बताया है।
- Advertisement -
