बीकानेर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीएसटी और पांचू पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कूदसू गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी जब्त की है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 14 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। मामले में एक युवक को नामजद किया गया है, जबकि पुलिस ने कैंपर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। अभियान का सुपरविजन जरनैल सिंह ने किया, जबकि कार्रवाई का नेतृत्व राजीव रॉयल ने संभाला।
कार्रवाई में एएसआई भागीरथ राम, कांस्टेबल सुनील, लीलाराम और अमित सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
- Advertisement -
पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
