Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

editor
editor Published May 9, 2026
Last updated: 2026/05/09 at 11:02 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस में नीट और जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए नए टारगेट बैच 11 मई से प्रारंभ होने जा रहे हैं। संस्थान ने कक्षा 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच शुरू करने की घोषणा की है।

संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि नीट और जेईई टारगेट कोर्स के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग बैच संचालित किए जाएंगे। ये बैच सुबह की शिफ्ट में चलेंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि संस्थान का पिछले वर्षों का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है। नोखा निवासी छात्र रोबिन मंडा ने नीट परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान और बीकानेर का नाम रोशन किया था। वर्तमान में वह एम्स दिल्ली में अध्ययनरत है। इसके अलावा पिछले वर्ष संस्थान के 752 विद्यार्थियों में से 115 विद्यार्थियों का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए हुआ।

सिंथेसिस संस्थान ने इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए मेगा स्कॉलरशिप योजना भी शुरू की है। इसके तहत नीट 2026 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 490 से 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।

- Advertisement -

वहीं एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 390 से 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर भी 10 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। यह सुविधा देशनोक, पलाना, उदयरामसर, नापासर, सींथल, उदासर, गाढ़वाला, रिड़मलसर, सागर और एमडीवी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए रहेगी।

बीकानेर के बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और अनुशासित हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। संस्थान का दावा है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है।

प्रवेश और अन्य जानकारी के लिए अभिभावक संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 8003094891 पर संपर्क कर सकते हैं।


Share News

editor May 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?