Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

editor
editor Published May 9, 2026
Last updated: 2026/05/09 at 11:00 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की अंतिम तिथि में संशोधन किया है। अब पात्र विद्यार्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लागू है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ राज्य के बाहर स्थित राजकीय और राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विभाग के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरने और शिक्षण संस्थानों द्वारा फीस स्ट्रक्चर एवं मान्यता संबंधी अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन पोर्टल भी बंद कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

एलडी पंवार ने कहा कि आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपने जनाधार पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय घोषणा पत्र और अन्य आवश्यक जानकारियां अपडेट करवाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवेदन से पहले योजना से जुड़े नियमों और आवश्यक दस्तावेजों का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य करें।

विभाग ने महाविद्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित विश्वविद्यालय से प्राप्त मान्यता, संबद्धता और पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति का विवरण निर्धारित समय में पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्थान का नाम दिखाई दे सके।

योजना से जुड़े दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।


Share News

editor May 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?