राजस्थान में पदोन्नति के बाद आरपीएस अधिकारी बनाए गए पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में कुल 16 अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार झाबरमल को टोंक से जयपुर एसीबी, ज्ञान सिंह को जयपुर से दौसा एसीबी तथा ऋषिकेश मीणा को बांसवाड़ा से टोंक एसीबी में नियुक्त किया गया है। वहीं गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को चित्तौड़गढ़, रामेश्वर परिहार को सवाई माधोपुर और राजवीर सिंह को ब्यावर में पदस्थापित किया गया है।
इसी क्रम में भूपेन्द्र सिंह को फलौदी, सतपाल सिंह को डीडवाना, प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम तथा महावीर सिंह को खैरथल-तिजारा में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेन्द्र सिंह जैन को डूंगरपुर, सुनील कुमार झाझड़िया को जयपुर, मनोज कुमार गुप्ता को जयपुर शहर चतुर्थ और महेन्द्र कुमार को जयपुर शहर द्वितीय में नियुक्त किया गया है।
आदेशों के अनुसार सुरेश शर्मा को श्रीगंगानगर तथा देरावर सिंह को अजमेर में पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों की नियुक्तियां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में की गई हैं।
- Advertisement -
पदोन्नति के बाद जारी इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर नई नियुक्तियों के बाद एसीबी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
