बीकानेर। राजस्थान पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कुल 84 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें बीकानेर से जुड़े कई अधिकारी भी शामिल हैं।
जारी आदेशों के अनुसार श्रवण कुमार का तबादला बीकानेर से धौलपुर किया गया है। वहीं दीपक कुमार को सीबी-सीआईडी बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजा गया है। अजय सिंह को बाड़मेर से बीकानेर लगाया गया है।
इसके अलावा अमरजीत चावला को खाजूवाला से बीकानेर आरएसी, सुभाष गोदारा को हनुमानगढ़ से बीकानेर, सुरेश शर्मा को सीकर से बीकानेर और प्रशांत कौशिक को श्रीगंगानगर से बीकानेर नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
