Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर

चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

editor
editor Published May 7, 2026
Last updated: 2026/05/07 at 6:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर शहर में निवेश और इनामी चिटफंड योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कई पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ितों का आरोप है कि चित्रा ठाकुर, कुलदीप सिंह, किरण सिंह, गीता देवी और अन्य लोगों ने मिलकर विभिन्न नेटवर्क कंपनियों और निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया। ज्ञापन में बताया गया कि एक्सपीओ डॉट आरयू ब्रोकिंग कंपनी, मोदी केयर, एम कॉइन, बीजी वर्थ सहित कई योजनाओं और म्यूचुअल फंड जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लिया गया।

पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने बीकानेर के कई लोगों से लाखों और करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर जमा करवाए। शुरुआत में अधिक लाभ और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में लोगों की रकम वापस नहीं लौटाई गई।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने या ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई। साथ ही कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा असामाजिक तत्वों के जरिए डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

पीड़ित निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही निवेशकों की फंसी हुई राशि वापस दिलाने की कार्रवाई भी की जाए।

मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और कई अन्य लोग भी सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


Share News

editor May 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
बीकानेर

पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published May 7, 2026
बीकानेर

मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित

Published May 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?