5 मई से शुरू होकर 23 जून तक चलने वाले बड़ा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होते हैं, और इस दौरान अनुशासन, संयम तथा ब्रह्मचर्य का पालन करना शुभ माना जाता है।
बड़ा मंगल को सामान्य मंगलवार से अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके पीछे कई पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हैं। एक कथा के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी ने भीम का अहंकार तोड़ा था, जिससे इसे बुढ़वा मंगल कहा जाने लगा। वहीं, त्रेतायुग में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही हनुमान जी और श्रीराम की पहली भेंट हुई थी।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष अवधि में हनुमान जी कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
मेष राशि:
मेष राशि के लोग साहसी और मेहनती होते हैं। हनुमान जी की पूजा से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।
- Advertisement -
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक स्वभाव से नेतृत्व करने वाले होते हैं। हनुमान जी की कृपा से इन्हें समाज में सम्मान और सफलता प्राप्त होती है।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। हनुमान जी की उपासना से इनके जीवन में भय और बाधाएं कम होती हैं तथा नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोग आध्यात्मिक सोच वाले होते हैं। हनुमान जी की कृपा से इन्हें सही दिशा मिलती है और जीवन में प्रगति के रास्ते खुलते हैं।
