बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना 28 अप्रैल की दोपहर हल्दीराम प्याऊ के पास की है, जहां एक कार ने गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार दी।
इस संबंध में क्षेत्र निवासी प्रेम नारायण ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा अपने दोस्त के साथ बाइक पर फाइनेंस कंपनी के काम से जा रहा था।
इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
