बीकानेर में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीराम जल मंदिर सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। केईएम रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह सेवा रामकिशन महाराज (उपाध्याय) कोलासर वाले पिछले 12 वर्षों से लगातार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मई-जून की तेज गर्मी में राहगीरों को नि:शुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, सुनीलदत्त नागल, शांति देवी चौहान, एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, कवि शिव दाधीच सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस सेवा में कई सेवादारों का विशेष सहयोग रहता है, जो हर साल की तरह इस बार भी व्यवस्था संभालेंगे। यह जल सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक राहगीरों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
