बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव Sachin Pilot पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताते हुए, कांग्रेस नेता सलीम भाटी के नेतृत्व में कोटगेट पर Radha Mohan Das Agrawal का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता से माफी की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।
सलीम भाटी ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी की गई तो जन आक्रोश और तेज होगा। प्रदर्शन में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा की।
