बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में नापासर निवासी रेखा स्नेहा, पत्नी शुभम स्वामी ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे उसने अपने सोने के आभूषण एक सूटकेस में रखकर अपने मामा के घर के स्टोर रूम में सुरक्षित रखे थे। इन आभूषणों में सोने का गले का सेट, रखड़ी, कंदोरा सहित अन्य जेवर शामिल थे।
परिवादिया के अनुसार सूटकेस को स्टोर रूम में रखने के दौरान वहां मौजूद सीमा देवी और शांति देवी को भी इसकी जानकारी थी कि उसमें सोने के आभूषण रखे हुए हैं। बाद में जब सूटकेस खोला गया तो उसमें रखे आभूषण गायब मिले।
घटना का पता चलते ही पीड़िता ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
