बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित फड़ बाजार में मारपीट की घटना सामने आई है। मामा-भांजा की दरगाह के पास रहने वाले इम्तियाज (30) पुत्र अब्दुल गफूर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि दानिश पठान, बाबू पठान, शेरू, इरफान, पारले सहित 3-4 अन्य युवकों ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
घटना के बाद पीड़ित ने कोटगेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई रेवंतराम इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
