बीकानेर में टाउन हॉल के बढ़े हुए किराए को लेकर रंगकर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर बीकानेर थिएटर यूनिट के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक अभिषेक आनंद आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह राठौड़, रमेश शर्मा, तरुण कुमार गौड़ और दीपांशु पांडे शामिल रहे। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि किराया बढ़ने के कारण कई गैर-लाभकारी नाट्य प्रस्तुतियां प्रभावित हो रही हैं और कई कार्यक्रम फिलहाल लंबित पड़े हैं।
रंगकर्मियों ने मांग की कि टाउन हॉल का किराया जल्द से जल्द कम किया जाए, ताकि सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि पहले सांसद अर्जुन राम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर द्वारा किराया पूर्ववत रखने का आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कलाकारों में आक्रोश बना हुआ है।
