बीकानेर जिले में विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खाजुवाला थाने में पीड़ित आकाशदीप पुत्र हरविन्द्र, निवासी चक 21 बीडी की शिकायत पर विकांत, लीलाधर, नरेश, रोहित और नवजात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने युवक को विदेश भेजने का लालच देकर 27 जुलाई 2023 से 2 फरवरी 2026 के बीच करीब 26 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि उसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भेजा गया।
पीड़ित ने बताया कि लंदन के एक एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वे फर्जी पाए गए। इसके बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया।
भारत लौटने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने पहले 500 रुपये के स्टांप पर रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में टालमटोल करते रहे। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया।
- Advertisement -
आखिरकार पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
