बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने 25 अप्रैल की रात करीब 11 बजे एक घर को निशाना बनाया और ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद घर मालिक सुंदर सिंह पुत्र देशराज जाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल सतीश को सौंपी गई है, जो आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
