Bikaner में चिट फंड कंपनी के नाम पर निवेश का झांसा देकर 74 लाख 35 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में Cyber Police Station Bikaner में कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, Expo RU Broking Company में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर कई लोगों को निशाना बनाया गया। मुक्ता प्रसाद नगर निवासी Chitra Thakur ने इस कंपनी में बड़ा निवेश किया था, जिनसे 67 लाख 85 हजार रुपए की ठगी कर ली गई।
इस मामले में रजत शर्मा, ईश्वर शर्मा, विजय मौर्य, संदीप सिगर, एलएन चौधरी, सुरेंद्र बरबर, सोम्बीर मोटिया, बृजेश कुमार पांडे, पवन कुमार, संदीप जैन, रणजीत बिजारणिया, नवीन यादव और अनिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरा मामला जयपुर रोड स्थित वैष्णो विहार निवासी Sarita Dhenwal ने दर्ज कराया है। उन्होंने रजत शर्मा, ईश्वर शर्मा, विजय मौर्य, सुरेंद्र बरबर, अनिल शर्मा और रेणु कच्छावा पर 6 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।
- Advertisement -
पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों से निवेश से जुड़े दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
