Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी
राशिफल

आज का राशिफल: धन लाभ के योग, सफलता मिलेगी पर सतर्क रहना जरूरी

editor
editor Published March 16, 2026
Last updated: 2026/03/16 at 10:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। जो काम अब तक मुश्किल लग रहे थे, उनमें सफलता मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। कार्यों को टालने से बचें और समय पर पूरा करें। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव अधिक हो सकता है जिससे थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत करने से काम आसानी से पूरे होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातचीत हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना आर्थिक परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे और घर के लिए सजावट से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए धन लाभ के संकेत हैं। कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

- Advertisement -

सिंह राशि – दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू कार्य आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और आप उसकी मदद भी कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नई जानकारी मिलेगी जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।

तुला राशि – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं और किसी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायक साबित होगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विरोधी लोगों से सावधान रहें। ध्यान और एकाग्रता के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का सहयोग मिलेगा, खासकर व्यापार में। जल्दबाजी में किया गया निवेश थोड़ी चिंता दे सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए दूसरों को दोष देने से बचें। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बदलाव की सोचेंगे और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़ी योजनाओं को अनजान लोगों के साथ साझा करने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन थोड़ा व्यस्त और तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन घर का माहौल शांत रहेगा।

मीन राशि – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके कई काम समय पर पूरे होंगे और कुछ काम अपेक्षा से पहले ही पूरे हो सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन अपनाने का प्रयास करेंगे। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों और सकारात्मक सोच बनाए रखें।


Share News

editor March 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

Published June 12, 2026
राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?