बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूडो खेल में जीती हुई राशि मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वाल्मीकि बस्ती, शिवबाड़ी निवासी बिशनलाल वाल्मीकि ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र कुनाल मजदूरी का कार्य करता है। 12 जून को वह काम की तलाश में मूर्ति सर्किल गया हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक, काम का इंतजार करते समय कुनाल और वीराराम वाल्मीकि के बीच लूडो खेला गया, जिसमें कुनाल करीब 400 रुपये जीत गया। आरोप है कि जीत की राशि मांगने पर वीराराम ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
परिवादी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वीराराम का भांजा भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर कुनाल के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं।
- Advertisement -
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र मीणा को सौंपी गई है।
