Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गणतंत्र दिवस अलर्ट, शहर से सरहद तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गणतंत्र दिवस अलर्ट, शहर से सरहद तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बीकानेर

गणतंत्र दिवस अलर्ट, शहर से सरहद तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

editor
editor Published January 21, 2026
Last updated: 2026/01/21 at 11:04 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गणतंत्र दिवस और पड़ोसी देशों के साथ बने हालात को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने शहर, ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी, सघन गश्त और विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। हर संदिग्ध गतिविधि और आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा को सौंपी गई है। उनके निर्देशन में सभी सर्कल अधिकारियों के सहयोग से विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दौरान शहर में करीब 400 पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे, जबकि ग्रामीण इलाकों में 250 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खाजूवाला, छत्तरगढ़ और दंतौर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य समारोह स्थल सहित प्रमुख स्थानों पर हथियारबंद पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही अश्व दल को संवेदनशील शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त के लिए लगाया गया है। होटल, ढाबों, रैन बसेरों और धर्मशालाओं में ठहरने वालों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेतक, सिग्मा और हाइवे पेट्रोलिंग दल नियमित गश्त कर रहे हैं, वहीं बाइक पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी द्वारा स्टेशनों व ट्रेनों में डॉग स्क्वॉयड के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Share News

editor January 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?