Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घर में खड़ी कार का फास्टैग कटा दो बार, मालिक ने की शिकायत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > घर में खड़ी कार का फास्टैग कटा दो बार, मालिक ने की शिकायत
बीकानेर

घर में खड़ी कार का फास्टैग कटा दो बार, मालिक ने की शिकायत

editor
editor Published January 20, 2026
Last updated: 2026/01/20 at 11:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

घर की पार्किंग में खड़ी कार से दो बार फास्टैग टोल राशि कटने का मामला सामने आया है, जिससे कार मालिक हैरान और परेशान हो गया। बीकानेर निवासी शकील अहमद पुत्र खलील अहमद की कार संख्या आरजे-07-सीई-8141 से 26 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 4:20 बजे कानासर टोल प्लाजा से 40 रुपये कटने का मैसेज मिला, जबकि उस समय कार घर पर ही खड़ी थी। इस पर कार मालिक ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बावजूद अगले ही दिन 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:03 बजे नाल टोल प्लाजा से फिर 40 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ, जबकि इस दौरान भी कार कहीं बाहर नहीं गई थी। लगातार दो बार राशि कटने से परेशान होकर कार मालिक संबंधित टोल प्लाजा पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई, लेकिन फुटेज में उसकी कार का कोई आवागमन दर्ज नहीं मिला।

इसके बाद पीड़ित ने विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर में शिकायत दर्ज कर टोल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी बताया गया कि उसी नंबर का एक ट्रक पंजीकृत है, जो संभवतः टोल प्लाजा से गुजरा हो और तकनीकी त्रुटि के चलते घर में खड़ी कार के फास्टैग से राशि कट गई हो।

पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य वाहन मालिक को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि इससे पहले भी फास्टैग की तकनीकी गड़बड़ियों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

- Advertisement -

Share News

editor January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?