Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पति को छोड़ प्रेमी संग रहने का मामला, कोर्ट ने प्रेमी को भेजा नोटिस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पति को छोड़ प्रेमी संग रहने का मामला, कोर्ट ने प्रेमी को भेजा नोटिस
बीकानेर

पति को छोड़ प्रेमी संग रहने का मामला, कोर्ट ने प्रेमी को भेजा नोटिस

editor
editor Published January 19, 2026
Last updated: 2026/01/19 at 12:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर की पारिवारिक अदालत ने एक तलाक मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए पत्नी के कथित प्रेमी को प्रकरण में आवश्यक पक्षकार माना है। पारिवारिक न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी अशोक चौधरी ने आदेश 1 नियम 10 सहपठित धारा 151 सीपीसी के तहत दायर आवेदन को स्वीकार कर प्रेमी को मामले में शामिल करने और उसे रजिस्टर्ड नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सुनवाई के दौरान पति की ओर से न्यायमित्र अधिवक्ता अनिल सोनी उपस्थित रहे, जबकि पत्नी की अनुपस्थिति में न्यायालय ने एकपक्षीय कार्यवाही की। पति द्वारा दायर प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि पत्नी अन्य पुरुषों से लगातार फोन पर बातचीत करती थी, जिससे उसे सामाजिक अपमान झेलना पड़ा। पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस की मदद से वह एक युवक के साथ थाने पहुंची, जहां उसने पति से नफरत और युवक से प्रेम विवाह की बात स्वीकार की।

पति ने यह भी बताया कि पत्नी उक्त युवक के साथ दिल्ली सहित अन्य शहरों में रह रही है और सोशल मीडिया पर दोनों स्वयं को पति-पत्नी बताकर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसे में वास्तविक तथ्यों के खुलासे के लिए कथित प्रेमी को पक्षकार बनाना आवश्यक बताया गया।

वहीं पत्नी की ओर से दायर जवाब में इस आवेदन को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा गया कि वैवाहिक विवाद केवल पति-पत्नी के बीच का विषय है और किसी तीसरे व्यक्ति को इसमें शामिल करना कानूनन उचित नहीं है।

- Advertisement -

दोनों पक्षों के दस्तावेज, सोशल मीडिया फोटो, शपथपत्र और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने माना कि कथित प्रेमी मामले का महत्वपूर्ण पक्ष है। इसी आधार पर उसे अप्रार्थी संख्या-2 के रूप में जोड़े जाने का आदेश दिया गया।


Share News

editor January 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
बीकानेर

मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?