Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल का भव्य स्वागत, संगठन को एकजुट करने का लिया संकल्प
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल का भव्य स्वागत, संगठन को एकजुट करने का लिया संकल्प
बीकानेर

नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल का भव्य स्वागत, संगठन को एकजुट करने का लिया संकल्प

editor
editor Published January 17, 2026
Last updated: 2026/01/17 at 11:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के सम्मान में जस्सूसर गेट स्थित मूमल गार्डन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता एवं जवाहर बाल मंच के पूर्व प्रदेश संयोजक अरुण व्यास द्वारा किया गया।

अपने स्वागत संबोधन में अरुण व्यास ने कहा कि बीकानेर कांग्रेस के इतिहास में यह पहली बार है जब दलित समाज से आने वाले व्यक्ति को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है और अब सभी का दायित्व है कि एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करें। व्यास ने विश्वास जताया कि मदनगोपाल मेघवाल के संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव से बीकानेर में कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को एक ताकत बनाकर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

अपने सम्मान संबोधन में जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्थन देखकर उन्हें पूरा विश्वास है कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पहले से अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा कर बोर्ड बनाने का संकल्प दोहराया। मेघवाल ने यह भी कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समुदायों, महिलाओं और विशेष रूप से युवाओं को अधिक से अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि सभी को समान भागीदारी मिल सके।

- Advertisement -

समारोह के दौरान प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मजीद खोखर, माशूक अहमद, इंटक नेता हेमंत किराडू, महिला जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला ने मदनगोपाल मेघवाल का शाल, साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन रामनाथ आचार्य ने किया। समारोह में सलीम भाटी, शब्बीर अहमद, नितिन वत्सस, अरविंद मिड्ढा, आजम अली, राहुल जादूसंगत, अकरम अली, योगेश गहलोत, रविकांत वाल्मीकि, हजारी देवड़ा, कमलकिशोर साध, आशादेवी स्वामी, इस्माइल खिलजी, कमलकुमार नागल, शर्मिला पंचारिया, उमा सुथार, अर्चना नांगल, वंदना गुप्ता, तोलाराम सियाग, राजा जोशी, पट्टू जोशी, महबूब रंगरेज, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।


Share News

editor January 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में देर रात घर में चोरी, जेवर और नकदी गायब
बीकानेर
बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में देर रात घर में चोरी, जेवर और नकदी गायब

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
बीकानेर

मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?