Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत
बीकानेर

चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत

editor
editor Published January 17, 2026
Last updated: 2026/01/17 at 9:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उदयपुर शहर में शनिवार तड़के हुए भीषण एक्सीडेंट में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सवीना थाना क्षेत्र में नेला तालाब के पास पुराने अहमदाबाद बाइपास पर सुबह करीब तीन बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, दो कारों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कारों में सवार युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों के दरवाजे तोड़कर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, एक कार उदयपुर नंबर की थी, जबकि दूसरी कार गुजरात नंबर की बताई जा रही है। उदयपुर नंबर की कार में सवार मुर्शीद नगर, सवीना निवासी मोहम्मद अयान, आदिल, शेर मोहम्मद और गुलाम ख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वसीम और मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल, उदयपुर में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पास ही चाय पीने के लिए कार से निकले थे। जैसे ही उनकी कार बाइपास पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सवीना थाने के बाहर खड़ा करवाया गया।

- Advertisement -

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।


Share News

editor January 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर को स्कूल समय बदलने का अधिकार
बीकानेर
बीकानेर में देर रात घर में चोरी, जेवर और नकदी गायब
बीकानेर
बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर को स्कूल समय बदलने का अधिकार

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में देर रात घर में चोरी, जेवर और नकदी गायब

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?