Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आईजी के निर्देशन में अफीम व शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आईजी के निर्देशन में अफीम व शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर

आईजी के निर्देशन में अफीम व शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

editor
editor Published January 15, 2026
Last updated: 2026/01/15 at 2:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आईजी हेमंत कुमार शर्मा के निर्देशों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टीम ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता रेंज) पवन कुमार भदौरिया के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया द्वारा किया गया।

पहली कार्रवाई रेंज स्तर पर सालासर (चूरू) क्षेत्र में की गई, जहां समन्वित कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी मुकेश विश्वकर्मा और कुलदीप सिंह को एमपी नंबर की गाड़ी सहित पकड़ा, जिनके कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस ऑपरेशन में स्पेशल टीम के फरमान खान, आत्माराम, सुखजीत सिंह, बाबूलाल, मनोज, रविन्द्र, नरेश, भीवाराम और शिव का अहम योगदान रहा।

दूसरी कार्रवाई चूरू जिले के राजगढ़ कस्बे में की गई, जहां स्पेशल टीम ने 46 कार्टून में भरी आर्मी कैंटीन की ओल्ड मॉक रम की सैकड़ों बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने राजगढ़ निवासी अंकित पुत्र सुमेर को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 552 बोतलें बरामद कीं। इस कार्रवाई में रविन्द्र, नरेश, भीवाराम और शिव ने सहयोग किया।

दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध मादक पदार्थों और शराब की सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में स्पेशल टीम द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी श्रीगंगानगर, लूणकरणसर और महाजन क्षेत्रों में बड़ी सफल कार्रवाइयां की जा चुकी हैं।

- Advertisement -

Share News

editor January 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हिरासत में लिया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर में सफाई व्यवस्था पर सख्त नाराजगी, अफसरों को चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर में नई मेडिसिन विंग हैंडओवर प्रक्रिया शुरू, तीन दिन का लक्ष्य
बीकानेर
भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर को स्कूल समय बदलने का अधिकार
बीकानेर
बीकानेर में देर रात घर में चोरी, जेवर और नकदी गायब
बीकानेर
बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हिरासत में लिया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सफाई व्यवस्था पर सख्त नाराजगी, अफसरों को चेतावनी

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नई मेडिसिन विंग हैंडओवर प्रक्रिया शुरू, तीन दिन का लक्ष्य

Published April 28, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर को स्कूल समय बदलने का अधिकार

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?