Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News

editor
editor Published January 10, 2026
Last updated: 2026/01/10 at 3:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बीछवाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला इन्द्रा गांधी नगर परियोजना (आईजीएनपी) कॉलोनी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, इन्द्रा गांधी नगर परियोजना में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार जीनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने अपनी शिकायत में धनेश कुमार, जो एमएम इक्वालिटी ऐप का संचालक बताया जा रहा है, मनीषा सिंह और ईसी मार्केट ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

परिवादी ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को आरोपियों ने उसे मोबाइल ऐप के माध्यम से निवेश करने पर अत्यधिक मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। व्हाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क कर आकर्षक रिटर्न का लालच दिया गया, जिससे वह उनकी बातों में आ गया और अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश करता चला गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाभ का झांसा देकर कुल 4 लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब परिवादी ने अपनी जमा राशि और मुनाफे की मांग की तो टालमटोल शुरू कर दी गई, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

- Advertisement -

बीछवाल थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। निवेश के नाम पर हो रही इस तरह की ठगी को लेकर पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।


Share News

editor January 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा
देश-दुनिया
लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार
बीकानेर
टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग
बीकानेर
उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन
बीकानेर
बीकानेर फड़ बाजार में रुपये न देने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Published April 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार

Published April 28, 2026
बीकानेर

टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग

Published April 28, 2026
बीकानेर

उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?