Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकेईएसएल अधिकारी पर जानलेवा प्रहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकेईएसएल अधिकारी पर जानलेवा प्रहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 
बीकानेरराजस्थान

बीकेईएसएल अधिकारी पर जानलेवा प्रहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

admin
admin Published January 9, 2026
Last updated: 2026/01/09 at 8:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकेईएसएल अधिकारी पर जानलेवा प्रहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

बीकानेर। बिजली का अवैध कनेक्शन काटने गए बिजली कम्पनी बीकेईएसएल के अधिकारी पर तलवार से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया। बाद में अदालत ने दोनों की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 7 जनवरी को गिरफ्तार अगले दिन अदालत में पेश किया। एसीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज करते हुए आरोपी अकबर और सिंकदर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने दोनों को आज अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कंपनी की ओर से एडवोकेट तेज करण सिंह ने जमानत याचिका खारिज करने व आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजने की माँग की।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीकेईएसएल के अधिकारी लक्ष्मण चौधरी अपने सहायक अभियन्ता के साथ गैरसरिया और पठानों के मौहल्ले में अवैध हुकिंग हटाने गए थे। इस दौरान स्थानीय निवासी अकबर व उसकी भानजी शौकत के भी अवैध हुकिंग हटाए गए। बाद में अकबर ने लक्ष्मण को धमकाते हुए कहा कि तुम ऑफिस के बाहर आओ, हम तुम्हें जान से मार देंगे। अकबर पिछले एक महीने से लक्ष्मण को मारने की धमकी दे रहा था । शाम को अकबर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लक्ष्मण पर तलवार से प्रहार किया जिससे लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अपराधी शौकत को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया, बाद अकबर और सिकंदर को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तहत हत्या का प्रयास, लोक सेवक को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के इरादे से जानबूझकर चोट पहुँचाने या गंभीर चोट पहुँचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें 10 साल की सजा हो सकती है।


Share News

admin January 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत
बीकानेर
आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू
बीकानेर
नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह
बीकानेर
जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी
राजस्थान
20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत

Published June 19, 2026
बीकानेर

आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा

Published June 19, 2026
बीकानेर

एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू

Published June 19, 2026
बीकानेर

नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?