Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

editor
editor Published November 25, 2025
Last updated: 2025/11/25 at 11:06 AM
Share
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला

Contents
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।मेष (Aries)वृषभ (Taurus)मिथुन (Gemini)कर्क (Cancer)सिंह (Leo)कन्या (Virgo)तुला (Libra)वृश्चिक (Scorpio)धनु (Sagittarius)मकर (Capricorn)कुंभ (Aquarius)मीन (Pisces)

आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कुछ लोग आपके प्रयासों में रुकावट डालने की कोशिश भी कर सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों या समाजसेवा में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करके मानसिक संतुष्टि मिलेगी। कामों को समय पर पूरा करना है तो योजनाबद्ध रहना आवश्यक होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें, अचानक स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

- Advertisement -

आज का दिन परिवार और व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिए सुखद रहेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। किसी पुरानी गलती से आपको मूल्यवान सीख मिलेगी। आपके कार्यों की सामाजिक रूप से प्रशंसा होगी और सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें और अनजाने लोगों का वाहन बिल्कुल न लें। जीवन स्तर में सुधार के संकेत मिलेंगे।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए अवसर बन सकते हैं। खोई हुई कोई कीमती वस्तु वापस मिलने के संकेत हैं। कार्यभार अधिक रहेगा, फिर भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे घरेलू समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में नए व्यापार से बचें। किसी सरकारी योजना में निवेश से लाभ की संभावना है। जल्दबाजी में निर्णय न लें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। उधार दिया धन आसानी से वापस नहीं आएगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, ध्यान देने की जरूरत है।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ समय बिताने और अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़ा कोई लंबित मामला सुलझ सकता है। धैर्य और संयम के साथ कामों को निपटाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी शुभ समारोह में भाग ले सकते हैं। जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। गुस्से से दूर रहें और दिए गए वादों को समय पर पूरा करें। करियर में बाधाएं दूर होंगी और उन्नति का मार्ग साफ होगा। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा करने से मन शांत रहेगा।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधानी रखें। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में विवाह संबंधित शुभ समाचार आने से माहौल आनंदित रहेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर दिख रहा है। किसी लंबी चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। दिमाग में उठ रही उलझनों को शांत मन से समझने की कोशिश करें। परिवार के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा, पर किसी बात पर मतभेद भी हो सकते हैं। संयम बनाए रखें।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला

आज आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। नई नौकरी मिलने की संभावना है। वरिष्ठों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी या अवसर मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद किसी रुके कार्य को पूरा करा सकता है।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गुलाबी

परिवारिक जीवन में संतोष और सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हर्षित करेगी। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को प्रगति के संकेत मिलेंगे।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज खर्च सोच-समझकर करें, अनावश्यक दिखावा करने से बचें। संतान के करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों पर बैठकर बातचीत करना जरूरी होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। मित्रों के साथ आनंद भरा समय बितेगा। विवाह प्रस्ताव मजबूत होने के संकेत हैं।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लगातार अच्छी खबरें मिलने से मन प्रसन्न होगा। किसी कानूनी मामले में जीत दर्शाई दे रही है। किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भाई-बहनों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्य पूरा करा देगा।


Share News

editor November 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
राशिफल

आज का राशिफल 04 मई 2026: जानिए सभी राशियों का हाल

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?