Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया शोक, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया शोक, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बीकानेर

पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया शोक, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

editor
editor Published November 11, 2025
Last updated: 2025/11/11 at 2:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भयावह ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भूटान से बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी जांच एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुँचने में जुटी हैं और इसके पीछे के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

Contents
पीएम मोदी का बयानअमित शाह की हाई लेवल मीटिंगदेशभर में छापेमारीविस्फोट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि वे भूटान में कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए हैं, लेकिन दिल हमेशा घटना प्रभावितों के साथ है। उन्होंने बताया कि रात भर सभी जांच एजेंसियों से संपर्क में रहे और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार शाम ब्लास्ट के बाद हाई लेवल बैठक बुलाई। इसमें गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ तपन डेका, NIA डायरेक्टर जनरल सदानंद वसंत डेट, और दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने वर्चुअली मीटिंग में भाग लिया।

इससे पहले अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और सभी संबंधित एजेंसियों को मल्टी-एजेंसी जांच के निर्देश दिए। इसमें NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस शामिल हैं।

- Advertisement -

देशभर में छापेमारी

जांच के दौरान देशभर में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। लखनऊ में UP ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने मड़ियांव इलाके के घर और शॉपिंग मॉल पर कार्रवाई की, जो फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच अब डॉ. मुजम्मिल की महिला मित्र शाहीन के ठिकानों तक भी केंद्रित है।

विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

जांच में संकेत मिले हैं कि लाल किला ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल जुटाए हैं। अंतिम FSL रिपोर्ट के बाद ही ब्लास्ट में उपयोग किए गए विस्फोटक का पूरा विवरण सामने आएगा।


Share News

editor November 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार
बीकानेर
जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
बीकानेर
एसबीआई में करोड़ों की धोखाधड़ी, व्यापारी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो खींचकर किया ब्लैकमेेल, मामला दर्ज
बीकानेर
बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ग्रामीण अस्पतालों का औचक निरीक्षण
बीकानेर
एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार

Published May 19, 2026
बीकानेर

जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Published May 19, 2026
बीकानेर

एसबीआई में करोड़ों की धोखाधड़ी, व्यापारी गिरफ्तार

Published May 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो खींचकर किया ब्लैकमेेल, मामला दर्ज

Published May 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?