शहरी सेवा शिविर 2025: कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने दिए पट्टे, फायर एनओसी और योजनाओं पर सख्त निर्देश
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में शहरी सेवा शिविर 2025 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पट्टे, भवन मानचित्र, भू उपयोग परिवर्तन और भूखंडों के उप विभाजन से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जाए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में स्थित सभी अस्पतालों को फायर एनओसी लेना अनिवार्य करने के निर्देश दिए और जिन संस्थानों ने अब तक यह प्रमाण पत्र नहीं लिया है, उन्हें नोटिस जारी करने को कहा गया।
दो प्रमुख योजनाओं पर जोर: पीएम स्वनिधि और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना को शहरी सेवा शिविरों का प्रमुख केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना:
-
योजना के तहत 42 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी को मासिक ₹100 जमा करने होते हैं।
- Advertisement -
-
सरकार की ओर से प्रति माह ₹325 का अंशदान किया जाता है।
-
60 वर्ष की आयु पूरी करने पर लाभार्थी को ₹3000 मासिक पेंशन मिलती है।
-
मृत्यु के पश्चात, परिवार को आधी पेंशन दी जाती है।
-
योजना विशेष रूप से स्ट्रीट वेंडर्स, लोक कलाकारों, पारंपरिक कारीगरों के लिए बनाई गई है।
पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में बदलाव:
-
पहले और दूसरे लोन की राशि अब क्रमशः ₹15,000 और ₹25,000 कर दी गई है।
-
तीसरी किस्त ₹50,000 यथावत रखी गई है।
-
अब इसमें दिहाड़ी मजदूर, ठेले वाले, सब्जी विक्रेता, नाई आदि को भी शामिल किया गया है।
-
योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों को आर्थिक मजबूती देना है।
प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा
बैठक की शुरुआत में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में निम्नलिखित सेवाओं पर विशेष फोकस किया गया:
-
यूडी टैक्स वसूली
-
भू उपयोग परिवर्तन और उप विभाजन
-
फायर एनओसी
-
नाले-नालियों की सफाई
-
सीवर लाइन की मरम्मत
-
घर-घर कचरा संग्रहण
-
निराश्रित पशुओं को पकड़ने की प्रक्रिया
-
जन्म, मृत्यु, विवाह व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करना
-
स्ट्रीट लाइट मरम्मत और सड़क सुधार
-
बजट घोषणाओं की प्रगति
-
संपर्क पोर्टल पर शिकायतों का समाधान
कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश
जिला कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) को निर्देशित किया कि वे शहरी सेवा शिविर की प्रगति की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करें और तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
बैठक में मौजूद अधिकारी
-
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष
-
एलडीएम लक्ष्मण राम
-
डीडीआर सहायक अभियंता विश्वास सिंघल
-
नापासर ईओ अल्का बुरड़क
-
अन्य नगरीय निकायों के ईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे
