Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हिंदी भारत में सबसे अधिक बोलने वालों की पहली भाषा : रमेश पुरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हिंदी भारत में सबसे अधिक बोलने वालों की पहली भाषा : रमेश पुरी
बीकानेरराजस्थान

हिंदी भारत में सबसे अधिक बोलने वालों की पहली भाषा : रमेश पुरी

admin
admin Published September 17, 2025
Last updated: 2025/09/17 at 8:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हिंदी भारत में सबसे अधिक बोलने वालों की पहली भाषा : रमेश पुरी

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व स्व भगवान दास किराड़ू ‘ नवीन ‘ प्रन्यास का संयुक्त आयोजन

बीकानेर – राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सहायक आचार्य व आलोचक डॉ रमेश पुरी ने कहा कि भारत में लगभग 50 फीसदी लोगों की प्रथम भाषा हिंदी है। वहीं दुनिया मे बोलने वालों की दृष्टि से हिंदी तीसरे नम्बर की भाषा है।

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व स्व भगवान दास किराड़ू ‘ नवीन ‘ प्रन्यास की तरफ से संयुक्त तत्वावधान में सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में आयोजित हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत संगोष्ठी ‘ हिंदी का समकाल ‘ में व्याख्यान देते हुए आलोचक डॉ रमेश पुरी ने कहा कि भारत की हर भाषा राष्ट्रीय भाषा है, उन सब का सम्मान है। हिंदी हमारी सम्पर्क भाषा बने, उसके लिए सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान जरुरी। उन्होंने हिंदी की विशालता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाषाई उपनिवेशवाद से हमें नुकसान होगा। उससे हमें बचना है। डॉ पुरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि हिन्दीवक भविष्य उज्ज्वल है। उसके लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए साहित्यकार नदीम अहमद नदीम ने कहा कि हिंदी को देश ने अब अपनी राजभाषा और सम्पर्क भाषा के रूप में अपना लिया है। इसके सामने मगर अब भी चुनोतियां कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया अब भी एक बड़ी चुनोती बना हुआ है। इन सबके बीच यदि देखें तो हिंदी का समकाल आशा जरूर जगाता है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में साहित्यकार मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ ने कहा कि जब तक राजस्थानी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक हिंदी का पूर्ण विकास संभव नहीं। हिंदी का कोई प्रदेश नहीं, लोक नहीं। इस कारण राजस्थानी, भोजपुरी, भुटी, बुलदेलखण्डी आदि भाषाओं को संवैधानिक मान्यता देकर हिंदी को मजबूत करना चाहिए। आचार्य ने भाषाओं के उपनिवेशवाद पर भी चिंता जताई।

स्वागत भाषण साहित्यकार नगेन्द्र नारायण किराड़ू ने दिया तो धन्यवाद मोहम्मद फारूक रजा ने ज्ञापित किया। संचालन कवि, कथाकार संजय पुरोहित ने किया। आयोजन में ब्रजरतन जोशी, असित गोस्वामी, राजेन्द्र जोशी, गौरीशंकर प्रजापत, जागृति भोजक, ऋषिकेश पुरोहित, योगेंद्र पुरोहित, इरशाद अजीज, बाबूलाल छंगाणी , चंद्र प्रकाश भादानी ,अशोक कुमार व्यास ,कासिम बीकानेरी, अरविंद भादानी, सुरेश हिंदुस्तानी, अरमान नदीम, इमरोज नदीम आदि उपस्थित थे।


Share News

admin September 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग

Published May 20, 2026
बीकानेर

व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता

Published May 20, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को

Published May 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती

Published May 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?