Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर से सूरत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 25 से अधिक घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बीकानेर से सूरत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 25 से अधिक घायल
राजस्थान

बीकानेर से सूरत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 25 से अधिक घायल

editor
editor Published September 14, 2025
Last updated: 2025/09/14 at 5:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के सिरोही जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बीकानेर से सूरत जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा पालड़ी एम थाने के पास स्थित तिराहे पर सुबह के समय हुआ, जब बस ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस दर्दनाक दुर्घटना में नागौर निवासी प्रेम सुथार (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।

घायलों में पाली, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, नासिक और उदवाड़ा से संबंधित यात्री शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम सुथार अपने परिवार के साथ सूरत जा रहे थे। उनके भाई ने आरोप लगाया कि बस का चालक नशे की हालत में था। यात्रियों ने जोधपुर में ही उसकी लापरवाह ड्राइविंग को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन ड्राइवर ने चेतावनी को नजरअंदाज कर बस चलाना जारी रखा। पालड़ी एम के तिराहे पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और गड्ढे में पलट गई। पलटने के बाद बस कुछ मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसका अगला हिस्सा और एक साइड के सभी कांच चकनाचूर हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मृतक प्रेम सुथार का शव सिरोही के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

- Advertisement -

वहीं, बस मालिक का कहना है कि एक भारी ट्रेलर अचानक सामने आ गया था। ड्राइवर ने ट्रेलर से टकराव टालने के प्रयास में बस को गड्ढे की ओर मोड़ दिया, जिससे यह हादसा हुआ। मालिक के अनुसार, ड्राइवर ने बड़ी टक्कर टालने की कोशिश की, जो नहीं करता तो हादसा और ज्यादा भयावह हो सकता था।

इस हादसे ने एक बार फिर से लंबी दूरी की बस सेवाओं में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की मानें तो यदि ड्राइवर की लापरवाही पर समय रहते ध्यान दिया जाता, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

प्रमुख घायल यात्रियों की सूची:

  • किशन (पाली)

  • गजेंद्र सिंह (नागौर)

  • महेंद्र (जोधपुर)

  • ईश्वर (नागौर)

  • प्रेम सिंह, पत्नी सरोज, बच्चे दीपक और नैतिक (नोखा, बीकानेर)

  • महिपाल (जोधपुर)

  • पवन राजे (नासिक)

  • गौरी शंकर और जेनाराम (उदवाड़ा)

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Share News

editor September 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?