Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों की होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्टेडियम किराया और सुरक्षा बढ़ेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों की होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्टेडियम किराया और सुरक्षा बढ़ेगी
बीकानेर

जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों की होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्टेडियम किराया और सुरक्षा बढ़ेगी

editor
editor Published August 10, 2025
Last updated: 2025/08/10 at 9:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर ने रविवार को श्री करणी सिंह स्टेडियम में बैठक कर जिले में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिला खेल अधिकारी से संविदा पर नियुक्त खेल प्रशिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी व्यवस्था, खेल सामग्री, सफाई, सुरक्षा, रखरखाव, घास लगाने और इंडोर स्टेडियम किराया बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी खेल प्रशिक्षकों के लिए सुबह और शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। नगर निगम को सभी खेल स्थलों पर जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए गए।

 

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान श्री करणी सिंह स्टेडियम के सभी 16 सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इस पर जिला कलेक्टर ने उन्हें तुरंत चालू करने, उनकी मॉनिटरिंग के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने और परिसर की साफ-सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए। कई कमरों में महीनों से ताले लगे होने और गंदगी पाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।

 

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राउंड-द-क्लॉक गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया गया और नगर निगम को इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।

 

मल्टीपर्पज स्टेडियम का निरीक्षण करते समय बारिश का पानी घुसने, दरारें और खुले तार मिलने पर जिला कलेक्टर ने आरएसआरडीसी अधिकारियों से तुरंत मरम्मत कराने को कहा।

 

बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, एडीएम सिटी रमेश देव, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता गहलोत, सहायक अभियंता कमल भोजक और आरएसआरडीसी से महेन्द्र चोपड़ा मौजूद रहे।


Share News

editor August 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश तेज, अगले सप्ताह मानसून की दस्तक संभव
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला पुलिस ने स्मैक सप्लायर को दबोचा
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर में निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे
बीकानेर
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण से हटी पाबंदी, मिली बड़ी राहत
बीकानेर
पीबीएम सुधार आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन
बीकानेर
खेत बचाओ अभियान में विद्यार्थियों को किया जागरूक
बीकानेर
मोहर्रम अखाड़े में पारंपरिक खेलों और करतबों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
सीमावर्ती इलाकों को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश तेज, अगले सप्ताह मानसून की दस्तक संभव

Published June 26, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला पुलिस ने स्मैक सप्लायर को दबोचा

Published June 26, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर में निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Published June 25, 2026
बीकानेर

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण से हटी पाबंदी, मिली बड़ी राहत

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?