Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान रेरा: पहली बार खुद बना ‘विक्रेता’, खरीदार को मिला कब्जा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान रेरा: पहली बार खुद बना ‘विक्रेता’, खरीदार को मिला कब्जा
राजस्थान

राजस्थान रेरा: पहली बार खुद बना ‘विक्रेता’, खरीदार को मिला कब्जा

editor
editor Published August 6, 2025
Last updated: 2025/08/06 at 10:05 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान रेरा का सख्त कदम: पहली बार खुद बना ‘विक्रेता’, खरीदार को मिला कब्जा

Contents
बिल्डर नहीं आया, रेरा ने निभाई जिम्मेदारीअन्य मामलों में भी दिए सख्त आदेशरेरा की स्थिति – आँकड़ों में:प्रोजेक्ट जानकारी ऐसे पाएंकहां करें शिकायत?

जयपुर। रियल एस्टेट में पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा की दिशा में राजस्थान रेरा (RERA) ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहली बार किसी प्रोजेक्ट में रेरा ने खुद को फ्लैट का ‘विक्रेता’ घोषित कर रजिस्ट्री करवाई और खरीदार को मौके पर कब्जा भी दिलवाया।

यह मामला उन हजारों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है, जो वर्षों से बिल्डरों की मनमानी और रजिस्ट्री में देरी से परेशान हैं।

रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता के आदेश के बाद रजिस्ट्रार आर.एस. कुलहरी ने सिविल प्रक्रिया संहिता और रेरा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए फ्लैट की रजिस्ट्री पर खुद बतौर विक्रेता हस्ताक्षर किए।

- Advertisement -

बिल्डर नहीं आया, रेरा ने निभाई जिम्मेदारी

बिल्डर द्वारा सेल डीड नहीं कराने पर रेरा एक्ट के प्रावधानों का उपयोग करते हुए खुद रजिस्ट्री करवाई गई। इस सख्त निर्णय को प्रशासनिक उदाहरण माना जा रहा है, जो बिल्डरों की जवाबदेही तय करेगा।

अन्य मामलों में भी दिए सख्त आदेश

1. हिना हरीश सागर बनाम शिवाय अफोर्डेबल होम्स:
गुलमोहर पार्क योजना में खरीदे गए 14.95 लाख के फ्लैट के लिए 11.95 लाख जमा करने के बावजूद न कब्जा मिला, न रजिस्ट्री। बिल्डर सुनवाई में भी हाज़िर नहीं हुआ। रेरा ने खुद रजिस्ट्री कराने का आदेश दिया।

2. मुकेश चंद मित्तल बनाम विवासिटी मॉल प्रा. लि.:
32 लाख की दुकान में से 30.39 लाख की राशि जमा होने के बावजूद न कब्जा मिला, न अनुबंध का पालन। बिल्डर ने यूनिट तीसरे पक्ष को बेच दी। रेरा और अपीलीय प्राधिकरण, दोनों ने खरीदार के पक्ष में फैसला सुनाया।

3. प्रतापनगर ‘अरन्या’ मामला:
59.60 लाख रुपये में खरीदे गए फ्लैट की पूरी राशि देने के बाद भी रजिस्ट्री और कब्जा नहीं मिला। बिल्डर ने फ्लैट किसी और को बेच दिया। रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आदेश पारित करते हुए खुद रजिस्ट्री करवाई।

रेरा की स्थिति – आँकड़ों में:

  • 3,988 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं

  • 2,484 प्रमोटर पंजीकृत हैं

  • 12,134 एजेंट कार्यरत हैं

  • 2,993 एपिसोड्स का निस्तारण हुआ

  • 565 बिल्डर-डेवलपर ने प्रोजेक्ट वापस लिए

  • 97 प्रोजेक्ट्स पर 1.93 करोड़ की पेनल्टी लग चुकी है

प्रोजेक्ट जानकारी ऐसे पाएं

रेरा की वेबसाइट पर सर्च सुविधा उपलब्ध है, जिसमें प्रोजेक्ट नाम, प्रमोटर नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें निर्माण चरण, कारपेट एरिया, रजिस्ट्रेशन स्टेटस और नक्शा जैसी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।

कहां करें शिकायत?

रेरा का मुख्यालय जयपुर के उद्योग भवन परिसर में है।

  • फोन: 0141-2851900

  • ईमेल: [email protected]

रेरा के इस ऐतिहासिक कदम से उम्मीद की जा रही है कि रियल एस्टेट सेक्टर में उपभोक्ता अधिकारों को और मजबूती मिलेगी तथा बिल्डरों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।


Share News

editor August 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?