Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मां के अकाउंट में अचानक आए अरबों रुपये, बेरोजगार बेटे को लगा झटका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मां के अकाउंट में अचानक आए अरबों रुपये, बेरोजगार बेटे को लगा झटका
बीकानेर

मां के अकाउंट में अचानक आए अरबों रुपये, बेरोजगार बेटे को लगा झटका

editor
editor Published August 5, 2025
Last updated: 2025/08/05 at 11:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की मृत मां के बैंक खाते में 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो गई। यह जानकारी तब सामने आई जब युवक ने खरीदारी के दौरान पेमेंट फेल होने पर बैंक से संपर्क किया।

युवक दीपक कुमार का कहना है कि उसकी मां गायत्री देवी का निधन दो महीने पहले हो गया था। वह बेरोजगार है और अपनी मां के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से जुड़े यूपीआई (UPI) के जरिए डिजिटल भुगतान कर रहा था। सोमवार को पेमेंट बार-बार असफल होने पर वह शिकायत लेकर बैंक पहुंचा।

बैंक कर्मचारियों ने जब खाता चेक किया तो देखा कि उसमें 10,01,35,60,00,00,000,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 जैसी अविश्वसनीय राशि दर्ज है, जो लगभग 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

इतनी बड़ी रकम देखकर बैंककर्मियों के होश उड़ गए। बैंक ने तुरंत खाता फ्रीज कर दिया और इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग ने खाते में आए असामान्य लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अगर ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो पुलिस आवश्यक जांच करेगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इतनी भारी-भरकम राशि खाते में तकनीकी गड़बड़ी से आई है या इसके पीछे कोई वित्तीय धोखाधड़ी है। आयकर विभाग की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


Share News

editor August 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा
एसपी मेडिकल कॉलेज लाइब्रेरी में दरार, लाखों किताबें बंद
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ी तपिश, बीकानेर में हीटवेव का खतरा
राजस्थान
बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार
बीकानेर
बीकानेर में फिरौती केस से जुड़ा हथियार गिरोह बेनकाब, कई नामजद
बीकानेर
बीकानेर में रेस्टोरेंट पर पुलिस रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान

Published May 7, 2026
बीकानेर

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

Published May 7, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज लाइब्रेरी में दरार, लाखों किताबें बंद

Published May 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार

Published May 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?