Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रातों-रात जलाई गई खेजड़ियां, विधायक भाटी पहुंचे धरना स्थल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > रातों-रात जलाई गई खेजड़ियां, विधायक भाटी पहुंचे धरना स्थल
राजस्थान

रातों-रात जलाई गई खेजड़ियां, विधायक भाटी पहुंचे धरना स्थल

editor
editor Published August 4, 2025
Last updated: 2025/08/04 at 11:45 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पर्यावरण के लिए जीवनरेखा मानी जाने वाली खेजड़ी के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और अब जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीकानेर से लेकर जैसलमेर और बाड़मेर तक लगातार खेजड़ी का विनाश प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहा है।

ताजा मामला बाड़मेर जिले के शिव उपखंड के बरियाड़ा और खोड़ाल गांवों का है, जहां रात के अंधेरे में खेजड़ी के पेड़ों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की।

विधायक भाटी प्रशासन पर भड़क गए और मौके पर पहुंचे रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग से कहा, “रात में यहां खेजड़ी जलाई गई और आपको पता ही नहीं? आपकी गश्त सोती है क्या? चेतक गाड़ियां क्या खेलने के लिए मिली हैं?” उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी।

इसके बाद विधायक भाटी खुद अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जली हुई खेजड़ी की राख से अब भी धुआं उठ रहा था। भाटी वहीं धरने पर बैठ गए और पूरी रात चारपाई पर घटनास्थल पर ही गुजारी।

- Advertisement -

गौरतलब है कि खोड़ाल गांव में पिछले चार महीनों से ग्रामीण और किसान सोलर कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए और ओरण भूमि को मवेशियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।

पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों की लगातार मांगों के बावजूद प्रशासन और सरकार की निष्क्रियता से लोगों में गुस्सा गहराता जा रहा है। खेजड़ी जैसे पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने वाले पेड़ों का कटना या जलना न केवल प्रकृति के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह ग्रामीणों की आस्था और जीवनशैली पर भी सीधा हमला है।


Share News

editor August 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?