Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चारागाह भूमि पर कब्जा किया तो नहीं मिलेगी माफी, सरकार ने दिए सख्त आदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > चारागाह भूमि पर कब्जा किया तो नहीं मिलेगी माफी, सरकार ने दिए सख्त आदेश
राजस्थान

चारागाह भूमि पर कब्जा किया तो नहीं मिलेगी माफी, सरकार ने दिए सख्त आदेश

editor
editor Published July 24, 2025
Last updated: 2025/07/24 at 2:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायतों की चारागाह और जोहड़ पायतान जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को प्रदेश की सभी जिला परिषदों, सरपंचों और जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर इन जमीनों से अवैध कब्जे हटाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Contents
जिला स्तरीय समिति का गठनबढ़ती शिकायतें, गायों के लिए संकट

मंत्री ने कहा कि चारागाह विकास को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए हर गांव में पांच सदस्यीय चारागाह समिति बनाई जाए, जिसकी अध्यक्षता संबंधित वार्ड पंच करें और शेष चार सदस्य ग्राम सभा चुने। यह समिति चारागाह भूमि के विकास, जल व भूमि संरक्षण और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी उठाएगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हर पंचायत को चाहिए कि वह चारागाह भूमि में उपयुक्त घास, पौधे और झाड़ियाँ विकसित करें। अतिक्रमण अगर इस विकास में बाधक हो, तो उसे रोकने के लिए सभी कानूनी व प्रशासनिक उपाय किए जाएं।

जिला स्तरीय समिति का गठन

चारागाह भूमि विकास की निगरानी के लिए राजस्थान कार्य विधि नियम 55 के तहत जिला प्रमुख की अध्यक्षता में ‘बंजर भूमि एवं चारागाह विकास समिति’ बनाई गई है। इसके प्रशासनिक विभाग ग्रामीण विकास विभाग को बनाया गया है और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

- Advertisement -

बढ़ती शिकायतें, गायों के लिए संकट

सरकार को लगातार यह शिकायतें मिल रही हैं कि कई पंचायतों में चारागाह और जोहड़ पायतान की जमीनों पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। कुछ ने तो कब्जाई हुई जमीनों को सस्ते दामों में बेच भी दिया है। नतीजा यह है कि गायों और अन्य पशुओं के लिए चारे की जगह ही नहीं बची।

अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी व्यक्ति या समूह चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ अतिक्रमण तुरंत हटाया जाएगा।

राज्य सरकार की मंशा है कि गांवों में पारंपरिक चरागाह संस्कृति को पुनर्जीवित किया जाए और पशुपालन को सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।


Share News

editor July 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?