Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑनलाइन डिब्बे से हो सकती है ठगी, बचना क्यों जरूरी है?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > ऑनलाइन डिब्बे से हो सकती है ठगी, बचना क्यों जरूरी है?
राजस्थान

ऑनलाइन डिब्बे से हो सकती है ठगी, बचना क्यों जरूरी है?

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 2:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और डिलिवरी बॉक्स को बिना सोचे समझे कूड़े में फेंक देते हैं, तो यह आदत आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। देश में इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, जिसे “ऑनलाइन ऑर्डर बॉक्स स्कैम” कहा जा रहा है। इस स्कैम में ठग यूजर्स की अनजाने में की गई लापरवाही का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।

एक कंटेंट क्रिएटर @therajivmakhni ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि साइबर अपराधी डिलीवरी बॉक्स पर लगे लेबल की मदद से लोगों को ठग रहे हैं। इन लेबल्स पर नाम, पता, फोन नंबर और कभी-कभी ईमेल जैसी निजी जानकारियां होती हैं। यही जानकारी साइबर ठगों के लिए पर्याप्त होती है ताकि वे आपकी एक प्रोफाइल तैयार कर सकें और फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक भेजकर धोखाधड़ी कर सकें।

जब ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर करता है और पैकेज खोलने के बाद बॉक्स को सीधे डस्टबिन में फेंक देता है, तो यह खतरा और बढ़ जाता है। कई बार ये डस्टबिन घर या बिल्डिंग के बाहर खुले में होते हैं, जहां ऐसे डिब्बों पर साइबर ठगों की नजर होती है। लेबल से जानकारी निकालने के बाद वे खुद को डिलीवरी बॉय, कस्टमर केयर या नौकरी देने वाला बताकर संपर्क करते हैं और यूजर से संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

साइबर विशेषज्ञ राहुल मिश्रा का कहना है कि यह कोई हाईटेक हैकिंग नहीं, बल्कि एक तरह की सोशल इंजीनियरिंग है। ठग तकनीकी तरीकों की बजाय आपके असली जीवन से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर आपको भ्रमित करते हैं। जब एक बार यूजर भरोसा कर लेता है, तो वे फर्जी लिंक या OTP के जरिए बैंक खाते तक पहुंच बना लेते हैं।

- Advertisement -

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से:
ऑनलाइन ऑर्डर के डिब्बे को कूड़े में डालने से पहले उस पर लगे लेबल को पूरी तरह हटा दें या इस तरह नष्ट करें कि उस पर दर्ज जानकारी पढ़ी न जा सके। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या ईमेल का जवाब देने से बचें, खासकर जब बात डिलीवरी, नौकरी या रिफंड से जुड़ी हो। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और अपनी प्रोफाइल को हमेशा प्राइवेट रखें।


Share News

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?