Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कनाडा में छोटे विमान का हाईजैक, वैंकूवर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > कनाडा में छोटे विमान का हाईजैक, वैंकूवर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
देश-दुनिया

कनाडा में छोटे विमान का हाईजैक, वैंकूवर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

editor
editor Published July 16, 2025
Last updated: 2025/07/16 at 3:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कनाडा में छोटे विमान का हाईजैक, वैंकूवर एयरपोर्ट पर 39 मिनट की रोक

कनाडा के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक छोटे विमान के हाईजैक की सूचना मिली। यह विमान ‘सेसना 172’ प्रकार का था, जिसे वैंकूवर द्वीप स्थित विक्टोरिया के एक फ्लाइंग क्लब द्वारा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस को दोपहर 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 1:40 बजे) हाईजैक की जानकारी मिली, जिसके बाद हवाई अड्डे पर तुरंत सभी उड़ानों को रोक दिया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 39 मिनट तक ग्राउंड स्टोप लागू किया और आने वाली 9 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया और उसमें सवार अकेले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। विमान को वैंकूवर एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा वाहनों ने घेर लिया था, जिसकी तस्वीरें कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) ने जारी की हैं।

- Advertisement -

घटना के समय एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस गाड़ियों को रनवे पर छोटे विमान के आसपास देखा जा सकता है।

घटना को लेकर फिलहाल जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस व्यक्ति के इरादे क्या थे। पुलिस ने इसे संभावित सुरक्षा खतरे के रूप में लिया और पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।


Share News

editor July 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया
केंद्र सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर लगाई तत्काल रोक
बीकानेर
गंगानगर में एनआईए की कार्रवाई, लॉरेंस गैंग का आरोपी भगोड़ा घोषित
बीकानेर
कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?