Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: निमिषा की फांसी दो दिन दूर, भारत सरकार ने कहा– कुछ नहीं कर सकते
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > निमिषा की फांसी दो दिन दूर, भारत सरकार ने कहा– कुछ नहीं कर सकते
देश-दुनिया

निमिषा की फांसी दो दिन दूर, भारत सरकार ने कहा– कुछ नहीं कर सकते

editor
editor Published July 14, 2025
Last updated: 2025/07/14 at 2:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जताई असमर्थता

Contents
 क्या कहा केंद्र सरकार ने? मां यमन में मौजूद, बेटी को बचाने की अंतिम कोशिश हत्या का मामला क्या था?

केरल की रहने वाली भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को यमन की राजधानी सना की एक जेल में 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जाएगी। उन पर एक यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। इस मामले में निमिषा को वर्ष 2020 में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी।

अब, जब फांसी की तारीख करीब है, तो भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में कूटनीतिक रूप से हस्तक्षेप नहीं कर सकती। केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल ए.जी. वेंकटरमणी ने कोर्ट में कहा कि भारत और यमन के हूती शासन के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए सरकार की भूमिका सीमित है।

 क्या कहा केंद्र सरकार ने?

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए बयान में कहा:

- Advertisement -

“हम निजी स्तर पर प्रयास कर रहे हैं लेकिन यमन की परिस्थितियों को देखते हुए हम अधिक कुछ नहीं कर सकते।”

सरकार ने बताया कि हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भारत की कोई आधिकारिक उपस्थिति नहीं है, और न ही वहां पर कोई दूतावास या राजनयिक मिशन है। भारत सरकार ने यह भी कहा कि उसने इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक गोपनीय प्रयास किए हैं, और वो अब भी निजी स्तर पर कोशिशें कर रही है।

 मां यमन में मौजूद, बेटी को बचाने की अंतिम कोशिश

निमिषा की मां पिछले एक साल से यमन में ही मौजूद हैं, और उनका कहना है कि वे बेटी को लिए बिना भारत वापस नहीं आएंगी। 7 जुलाई को उन्हें यमन की जेल से एक कॉल आया था, जिसमें फांसी की तारीख की सूचना दी गई।

 हत्या का मामला क्या था?

2011 में निमिषा अपने परिवार के साथ यमन गई थीं। वहां उन्होंने एक स्थानीय नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ क्लिनिक शुरू किया। परिवार के अनुसार, तलाल ने बाद में निमिषा का पासपोर्ट जब्त कर लिया और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। एक दिन जब निमिषा ने तलाल को बेहोश करने की कोशिश की, तो उसकी मौत हो गई।

इसके बाद 2020 में यमन की अदालत ने उन्हें हत्या का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुना दी थी।


Share News

editor July 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया
केंद्र सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर लगाई तत्काल रोक
बीकानेर
गंगानगर में एनआईए की कार्रवाई, लॉरेंस गैंग का आरोपी भगोड़ा घोषित
बीकानेर
कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?