Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेसिक पी.जी. कॉलेज में बैंकिंग करियर की नई राहें – एसबीआई एजीएम का प्रेरक संवाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेसिक पी.जी. कॉलेज में बैंकिंग करियर की नई राहें – एसबीआई एजीएम का प्रेरक संवाद
बीकानेरशिक्षा

बेसिक पी.जी. कॉलेज में बैंकिंग करियर की नई राहें – एसबीआई एजीएम का प्रेरक संवाद

admin
admin Published July 10, 2025
Last updated: 2025/07/10 at 7:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बेसिक पी.जी. कॉलेज में बैंकिंग करियर की नई राहें – एसबीआई एजीएम का प्रेरक संवाद

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर में आज एक प्रेरक और जानकारीपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ‘‘बैंकिंग सेक्टर में करियर काउंसलिंग’’। इस सत्र में महाविद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमेन श्री रामजी व्यास, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित के साथ मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम श्री सुजीत कुमार सुमन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के विविध विकल्पों से अवगत कराना और उन्हें अपने करियर की दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा स्वागत भाषण देते हुए बताया गया कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन आज के समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं और अपने भविष्य को एक सशक्त आधार दें।
सत्र के मुख्य वक्ता श्री सुजीत कुमार सुमन ने बैंकिंग सेक्टर की कार्यप्रणाली, चयन प्रक्रिया, पदोन्नति की संभावनाएं, आवश्यक योग्यताएं और कौशल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैंकिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सुरक्षा, सम्मान और सतत विकास के साथ जुड़ा हुआ है। यदि युवा प्रतिबद्धता, ईमानदारी और सीखने की निरंतरता बनाए रखें, तो वे इस क्षेत्र में न केवल स्थायित्व प्राप्त कर सकते हैं बल्कि समाज में प्रभावी भूमिका भी निभा सकते हैं। उन्होंने बैंकिंग को देश की आर्थिक रीढ़ बताते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के चेयरमेन श्री रामजी व्यास ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है और ऐसे में करियर संबंधित सत्र विद्यार्थियों को समय रहते सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। बैंकिंग क्षेत्र एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने वाला रास्ता है और हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय में ऐसे प्रख्यात विशेषज्ञों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि महाविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अपने संदेह एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं। श्री सुमन ने बड़े ही सहज एवं प्रेरक ढंग से उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी सोच को नई दिशा दी। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत लाभकारी और मार्गदर्शक बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा की गई।


Share News

admin July 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
बीकानेर
बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात
बीकानेर
मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त
बीकानेर
रामविलास पासवान जयंती पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा गतिविधियां
बीकानेर
रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 घायल, चालक गंभीर
बीकानेर
सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News
बीकानेर
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
राजस्थान
कार्टन में मिला 5 माह का मृत भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच | Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

Published July 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात

Published July 5, 2026
बीकानेर

मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त

Published July 5, 2026
बीकानेर

रामविलास पासवान जयंती पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा गतिविधियां

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?