बीकानेर।
जीएसएस व फीडर के आवश्यक रखरखाव, पेड़ों की छंटाई और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते मंगलवार, 8 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी उनमें प्रमुख रूप से लाल क्वार्टर (सुभाषपुरा) और आस-पास का क्षेत्र, वाल्मीकि बस्ती, एमपीएच बस्ती (विश्वकर्मा गेट के सामने), कमला कॉलोनी, खैरपुर भवन और राष्ट्र सहायक स्कूल के पीछे का क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संबंधित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां कर लें और सहयोग बनाए रखें ताकि जरूरी रखरखाव कार्य समय पर और सुरक्षित रूप से पूरे किए जा सकें।
