बीकानेर।
दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया ने बताया कि मई 2025 में आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं का परिणाम 6 जुलाई 2025 को घोषित किया गया, जिसमें बीकानेर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
सीए फाइनल परीक्षा में दिनेश राठी अव्वल
सीए फाइनल कोर्स में दिनेश राठी ने 600 में से 396 अंक प्राप्त कर बीकानेर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
भूमि शर्मा ने 379 अंक के साथ द्वितीय
- Advertisement -
-
वर्षा सारस्वत ने 377 अंक के साथ तृतीय
-
केशव लोहिया ने 355 अंक के साथ चतुर्थ
-
हिमांशु उपाध्याय ने 321 अंक के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।
सीए फाइनल के दोनों ग्रुप में 94 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 11 दोनों ग्रुप में, 9 प्रथम ग्रुप और 7 द्वितीय ग्रुप में सफल रहे।
-
केवल प्रथम ग्रुप में 100 विद्यार्थी बैठे, जिनमें से 28 उत्तीर्ण हुए
-
केवल द्वितीय ग्रुप में 45 विद्यार्थियों में से 10 सफल हुए।
सीए इंटरमीडिएट में मुस्कान सेठिया टॉपर
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में मुस्कान सेठिया ने 600 में से 419 अंक प्राप्त कर बीकानेर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
अक्षय रांका ने 402 अंक के साथ द्वितीय
-
राघव सारड़ा ने 373 अंक के साथ तृतीय
-
लिकांक्षा मदान ने 364 अंक के साथ चतुर्थ
-
गोपाल मुंधड़ा ने 362 अंक के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट में दोनों ग्रुप में 86 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 19 विद्यार्थी सफल हुए।
-
केवल प्रथम ग्रुप में 130 विद्यार्थियों में से 27
-
द्वितीय ग्रुप में 104 विद्यार्थियों में से 37 उत्तीर्ण हुए।
सीए फाउंडेशन में वंश खुराना ने मारी बाजी
सीए फाउंडेशन परीक्षा में वंश खुराना ने 400 में से 276 अंक प्राप्त कर बीकानेर में पहला स्थान हासिल किया।
-
हिमांशी डागा ने 262 अंक के साथ दूसरा
-
प्रियांशी डागा ने 252 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फाउंडेशन परीक्षा में बीकानेर से कुल 221 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 26 विद्यार्थी सफल रहे।
ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया और कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
