Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नापासर फाटक पर बनेगा आरओबी, डीपीआर के लिए टेंडर जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नापासर फाटक पर बनेगा आरओबी, डीपीआर के लिए टेंडर जारी
बीकानेर

नापासर फाटक पर बनेगा आरओबी, डीपीआर के लिए टेंडर जारी

editor
editor Published June 30, 2025
Last updated: 2025/06/30 at 11:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।
नापासर कस्बे में वर्षों से परेशानी का कारण बन रहा रेलवे फाटक अब इतिहास बनने की ओर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यहां रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाने हेतु टेंडर जारी कर दिया है। यह खबर सामने आते ही नापासर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

बीकानेर देहात भाजपा के युवा नेता मोहन कस्बा ने इस मुद्दे को लंबे समय से लगातार उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को कई बार पत्र लिखे और मुलाकात कर इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिखकर नापासर के रेलवे फाटक से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नितिन गडकरी को पत्र लिखकर नापासरवासियों को राहत दिलाने का आग्रह किया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के स्तर पर हुए सकारात्मक प्रयासों का परिणाम अब सामने आ रहा है और परियोजना को गति मिलने लगी है।

रेलवे द्वारा डीपीआर तैयार करने हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

गौरतलब है कि यह रेलवे फाटक लंबे समय से बार-बार बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और स्कूली बच्चों को खासकर आपात स्थिति में काफी कठिनाई झेलनी पड़ती थी।

आरओबी के निर्माण से नापासर और आस-पास के क्षेत्रवासियों को न केवल सुरक्षित और निर्बाध आवागमन मिलेगा, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी समय पर पहुंच सकेंगी। यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता मोहन कस्बा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।


Share News

editor June 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
बीकानेर

चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Published May 7, 2026
बीकानेर

पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published May 7, 2026
बीकानेर

मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?